पंचकूला: डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज की कोर्ट ने मोबाइल स्नेचिंग के मामले में तीन आरोपियों को सुनाई 5-5 साल सजा और 25 हजार जुर्माना
डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज की कोर्ट ने मोबाइल स्नेचिंग के मामले में तीन आरोपियों को सुनाई 5 साल की सजा और 25 हजार जुर्माना, सरकारी वकील अरविंद शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि 2023 में सेक्टर 14 में तीनों आरोपियों के द्वारा मोबाइल स्नेचिंग की घटना को अंजाम दिया गया था और इस मामले में डिस्ट्रिक्ट एन्ड सेशन जज की कोर्ट ने तीनों आरोपियों को दोषी करार दिया है।