पंचकूला: सेक्टर 11 में बैंक के बाहर खड़ी ई- रिक्शा हुई चोरी, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
सेक्टर 11 मार्केट से ई-रिक्शा चोरी होने का मामला सामने आया है। सेक्टर 5 थाना पुलिस ने ई-रिक्शा चोरी होने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ओर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी चेक किया जा रहे हैं। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि वह ई-रिक्शा खड़ी कर अपने काम से बैंक में गया था और जब वापिस आया तो उसकी ई-रिक्शा वहां पर नहीं खड़ी थी ।