बहेड़ी: नगर के ट्रक यूनियन रोड पर बाइक में बस की साइड लगने पर बस में तोड़फोड़ और बस को फूंकने की धमकी देने का आरोप
बहेड़ी के ट्रक यूनियन रोड पर एक प्राइवेट स्कूल बस की साइड बाइक में लगने से आग बबूला हुए युवक ने स्कूल बस में तोड़फोड़ कर दी बहेड़ी क्षेत्र में स्थित मदर्स पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल नगमा खान ने बहेड़ी कोतवाली में एक शिकायती पत्र दिया है जिसमें उन्होंने पुलिस से आरोपी युवक के खिलाफ कारवाई करने की मांग की है उधर पुलिस ने मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है।