महोबा: बजरंग चौक आवास में पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत ने उठाई अलग बुंदेलखंड राज्य की मांग, पीएम को याद दिलाया चुनावी वादा
Mahoba, Mahoba | Jul 1, 2026 पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत ने महोबा में पत्रकारों से बातचीत के दौरान अलग बुंदेलखंड राज्य की मांग दोहराई। उन्होंने प्रधानमंत्री को वर्ष 2014 का चुनावी वादा याद दिलाते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास, पलायन रोकने, पेयजल संकट, अवैध खनन और भ्रष्टाचार जैसी समस्याओं के समाधान के लिए अलग राज्य आवश्यक है। उन्होंने 'प्रांत या प्राण' का नारा देते हुए कहा कि मांग पूरी हो।