दरभंगा: दरभंगा के सांसद जल संकट पर हुए मुखर, केंद्रीय जलशक्ति मंत्री से मिलकर रखी बात
दरभंगा सांसद सह लोकसभा में भाजपा सचेतक डा गोपाल जी ठाकुर ने दिल्ली स्थित श्रम शक्ति भवन में केंद्रीय शक्ति मंत्री सी आर पाटिल से भेंट कर दरभंगा में हुए जल संकट चर्चा करते हुए कई बात कही। केंद्रीय जल शक्ति से उनके कार्यालय कक्ष में भेंट के क्रम में मिथिला की संस्कृति और परंपरा के अनुसार पाग एवं अंगवस्त्र से सम्मानित किया। यह जानकारी बुधवार की शाम 5.30 बजे दी।