दरभंगा: दरभंगा कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग में बिहार आइडिया फेस्टिवल 2025 का आयोजन किया गया
दरभंगा कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग में बिहार आइडिया फेस्टिवल 2025 का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम आज बनेगा कल का बिहार अभियान के अंतर्गत आयोजित किया गया। जिसे बिहार सरकार के उद्योग विभाग स्टार्टअप बिहार योर स्टोरी और द भारत प्रोजेक्ट के सहयोग से प्रदेश भर में आयोजित किया जा रहा है। यह जानकारी कॉलेज प्रशासन के द्वारा बुधवार की शाम 4:30 बजे प्रेस रिलीज जारी कर दी।