दरभंगा: मिथिला स्टूडेंट यूनियन ने कई मांगों को लेकर मिथिला विश्वविद्यालय में सैकड़ों छात्रों के साथ किया प्रदर्शन
मिथिला स्टूडेंट यूनियन के द्वारा कई सूत्री मांगों को लेकर मिथिला विश्वविद्यालय मुख्यालय पर प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन में दरभंगा के साथ ही मधुबनी एवं समस्तीपुर जिले से सैकड़ो छात्र पहुंचे थे। जो मिथिला स्टेडियम यूनियन का समर्थन कर रहे थे। यह प्रदर्शन बुधवार की दोपहर 2:00 किया गया। इन लोगों को समझाने के लिए विश्वविद्यालय थाना पुलिस और जिला पुलिस मौजूद थी।