दरभंगा: प्रारूप निर्वाचन सूची में दावा-आपत्ति प्राप्त करने के लिए जिला संपर्क केंद्र की स्थापना की गई
दरभंगा जिला निर्वाचन पदाधिकारी कौशल कुमार के द्वारा बताया गया कि निर्वाचक सूची/ मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान प्राप्त गणना पत्र के आधार पर 01 अगस्त 2025 को प्रारूप निर्वाचक सूची का प्रकाशन किया जाना है। उन्होंने कहा कि प्रारूप निर्वाचक सूची का प्रकाशन के उपरान्त 1 अगस्त से 1 सितम्बर तक दावा-आपत्ति लिया जाएगा। यह जानकारी बुधवार की शाम 5 बजे दी।