गुण्डरदेही: अर्जुंदा में वायरल पोस्टर से बढ़ी सियासी सरगर्मी, युवा मोर्चा अध्यक्ष ने विकास कार्यों पर उठाए सवाल
अर्जुंदा नगर में एक वायरल पोस्टर को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। अर्जुंदा युवा मोर्चा अध्यक्ष नवीन राजपूत ने सोशल मीडिया पर एक पोस्टर जारी कर नगर के विकास कार्यों को लेकर सवाल उठाए हैं। पोस्टर में आरोप लगाया गया है कि नगर में अपेक्षित विकास कार्य नहीं हुए हैं। पोस्टर वायरल होने के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। वहीं, इस मामले में विधायक द्वारा नवीन राजपूत के खिलाफ कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें खुली चुनौती दिए जाने की भी चर्चा है। फिलहाल यह मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।