बांसवाड़ा: तलवाड़ा क्षेत्र से युवती को भगाकर एक माह तक गुजरात में बंधक बनाने के मामले में केस दर्ज
सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत तलवाड़ा क्षेत्र के समीप एक गांव की युवती को जबरन भगाकर ले जाने और गुजरात मे बंधक बनाकर रखने के मामले मे केस दर्ज किया गया है। गुरुवार शाम 4 बजे मिली जानकारी अनुसार पीड़ित पिता ने इस संबंध मे सदर थाने मे एक युवक के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।