बांसवाड़ा: जलदाय मंत्री ने कलेक्ट्री सभागार में ली समीक्षा बैठक, बांसवाड़ा-डूगरपुर के जलदाय विभाग के अधिकारी रहे मौजूद
जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने मंगलवार शाम 6:30 बजे से लेकर रात 8:15 बजे तक जिला स्तरीय बैठक में ग्रीष्मकाल में पेयजल प्रबन्धन को बेहतर बनाए रखने के लिए गंभीरता के साथ दायित्व निभाने के निर्देश दिए हैं और कहा है कि यह अच्छी तरह सुनिश्चित करें कि ग्रीष्मकाल के दौरान् पेयजल आपूर्ति में किसी भी प्रकार की समस्या सामने न आए।