वाराणसी में बीजेपी महिला मोर्चा ने निकाली पदयात्रा, अखिलेश यादव और राहुल गांधी का फूंका पुतला
Sadar, Varanasi | Apr 22, 2026 वाराणसी की महिला मोर्चा की पदाधिकारी के नेतृत्व में सैकड़ो की संख्या में महिलाओं ने बुधवार को पदयात्रा निकला। यह पदयात्रा लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पास न होने को लेकर विपक्ष के खिलाफ था। इस मौके पर महिलाओं ने विपक्ष के नेताओं के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला फूंका।