तमकुही राज: क्षेत्र में जल निगम की पानी सप्लाई का पाइप टूटा, वीडियो वायरल कर दूषित पानी सप्लाई करने का लोग लगा रहे आरोप
तमकुहीराज नगर पंचायत स्थित जल निगम के पानी टीयूबल के आगे ब्लाक गेट के पास पानी सप्लाई के पाइप के टूटे होने से तेजी से पानी सड़क पर फैलते हुए नाली में बह रहा। वीडियो वायरल कर लोग इसे जल निगम द्वारा नगर के नागरिकों के घरों में दूषित पानी की सप्लाई करने और इससे संक्रमित बीमारी फैलने का अंदेशा व्यक्त कर इसे ठीक कराने की मांग कर रहे।