सिंघेश्वर: सिंहेश्वर में शिव महापुराण कथा के पांचवें दिन उमड़ी भीड़, संत मुरारी बापू के प्रवचन से भक्त हुए भाव-विभोर
प्रसिद्ध बाबा सिंहेश्वर स्थान में शिव महापुराण कथा के पांचवें दिन मंगलवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कथावाचक संत श्री दिव्य मुरारी बापू ने कहा कि बड़े तीर्थ जाने से पहले अपने पास के शिव मंदिर में जल चढ़ाना शुरू करें।उन्होंने कहा, कोई शिवलिंग छोटा या बड़ा नहीं होता और भगवान की निंदा करने वाला कभी सुखी नहीं रह सकता