हरिहरगंज: अवैध पोस्ता अफीम की खेती रोकने के लिए पथरा ओपी पुलिस ने 4 गांवों में चलाया जागरूकता अभियान
हरिहरगंज प्रखंड के सुदूरवर्ती ढकचा, बिचली टाड़, तिलका टाड़, कोकरो एवं पड़रिया गांव में सोमवार के शाम 4 बजे पुलिस प्रशासन द्वारा ग्रामीणों के बीच अफीम खेती नहीं करने को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर पथरा ओपी प्रभारी मंटू कुमार के नेतृत्व में संचालित किया गया।