नदबई: गांव टोहिला में बस ने 8 साल की बच्ची को मारी टक्कर, हुई मौत
नदबई के गांव टोहिला में खुशियां मातम में बदल गईं, जब एक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने 8 वर्षीय बच्ची को कुचल दिया। बच्ची अपने मामा की शादी में शामिल होने अपने माता-पिता के साथ गांव आई हुई थी। परिवार में शादी की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन इस हादसे ने पूरे माहौल को शोक में बदल दिया। घटना रविवार की है।