रामपुर: लक्ष्मीनगर सड़क निर्माण को मिली शासन से मंजूरी, ₹1.32 करोड़ की लागत से जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य: विधायक आकाश सक्से
Rampur, Rampur | Nov 16, 2025 रविवार को शाम पाँच बजे प्रेसनोट के माध्यम से मिली जानकारी के अनुसार शहर विधायक आकाश सक्सेना के प्रयासों से लक्ष्मीनगर रोड का निर्माण ₹1.32 करोड़ की लागत से जल्द शुरू होगा। शासन ने सड़क निर्माण को मंजूरी देते हुए धनराशि जारी कर दी है। लोक निर्माण विभाग (PWD) इसका निर्माण कराएगा। करीब दो किलोमीटर लंबी यह सड़क लंबे समय से बदहाल थी।