कटोरिया: राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डाॅ दिलीप जायसवाल का कटोरिया में हुआ भव्य स्वागत।
Katoria, Banka | Jun 16, 2026 बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री सह बांका जिला के प्रभारी मंत्री डाॅ दिलीप जायसवाल का मंगलवार दोपहर करीब दो बजे कटोरिया में भव्य स्वागत किया गया। वे देवघर से बांका जा रहे थे। इस दौरान कटोरिया बाजार सहित अन्य जगहों पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।