गुलाना: आबकारी विभाग और पुलिस टीम ने ग्राम किठौर कंजर डेरा पर की कार्रवाई, 4200 किलोग्राम लाहन किया नष्ट, 15 लीटर देसी शराब जब्त
आबकारी विभाग और पुलिस की टीम ने ग्राम किठौर कंजर डेरा में दबिश देकर 4200 किलो ग्राम लाहन नष्ट किया है। साथ ही 15 लीटर देशी शराब भी जब्त की है। मामले में मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत पांच केस दर्ज किए गए हैं। कार्रवाई करने वाली टीम में आबकारी उप निरीक्षक सुरेश पटेल, मीनाक्षी बोरदिया, आबकारी आरक्षक लखन सिंह सिसोदिया व अन्य सैनिक शामिल रहे।