गुलाना: नाै जून को धूमधाम से मनाया जाएगा वीर योद्धा महाराणा प्रताप का जन्मोत्सव, अकोदिया में समाजजनों को दिया आमंत्रण
वीर योद्धा महाराणा प्रताप का जन्मोत्सव नाै जून को शुजालपुर में धूमधाम से मनाया जाएगा। इसे लेकर राजपूत समाजजनों द्वारा तैयारियां की जा रही हैं। आयोजन में जिलेभर से राजपूत समाजजन शामिल होंगे।आयोजन समिति पदाधिकारियों द्वारा समाजजनों को आयोजन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है। इसी के तहत आयोजन समिति पदाधिकारी अकोदिया पहुंचे और आमंत्रण दिया।