नौगांव: हरपालपुर में मोरम माफियाओं की दबंगई, रात में अवैध उत्खनन जारी, खनिज विभाग पर मिलीभगत का आरोप
हरपालपुर क्षेत्र में मोरम माफियाओं की दबंगई लगातार बढ़ती जा रही है। आरोप है कि खनिज विभाग और स्थानीय तंत्र की मिलीभगत से रात के अंधेरे में सरसेड और काकुंनपुरा गांव के आसपास मशीनों से अवैध मोरम उत्खनन और परिवहन किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि रेलवे स्टेशन विस्तार और रैक पॉइंट निर्माण कार्य की आड़ में अवैध खनन का खेल खुलेआम चल रहा है। लगातार हो रही खुदाई से