इंदौर: हीरा नगर क्षेत्र में फरार इनामी बदमाश को क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार
Indore, Indore | Mar 2, 2024 क्राइम ब्रांच ने एक ऐसे बदमाश को पकड़ा है जो शातिर वाहन चोर है हीरानगर पुलिस उसे साल 2019 से तलाश रही थी। उसके ऊपर 10 हजार रु का इनाम भी था। क्राइम ब्रांच के एडीसीपी राजेश दंडोतिया के अनुसार पकड़े गए आरोपी का नाम सद्दाम उर्फ शादाब निवासी आष्टा जिला सीहोर है। सद्दाम पेशेवर चोर है पूरी गैंग ऑर्गेनाइज्ड करता है कई कारें चोरी कर गुजरात में बेची है।