इंदौर: फर्स्ट ईयर के छात्र की सड़क दुर्घटना में उपचार के दौरान एमवाय अस्पताल में हुई मौत
Indore, Indore | Mar 2, 2024 फर्स्ट ईयर के छात्र की सड़क दुर्घटना में उपचार के दौरान एमवाय अस्पताल में मौत हो गई है। चितावद क्षेत्र में रहकर 17 वर्षीय अनिल राजवाड़ा स्थित कॉलेज में पढ़ाई करता था, जिसमें वह फर्स्ट ईयर का छात्र था। शुक्रवार को वह धार जिले के अपने गांव जा रहा था, तभी वह सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया। जिसके बाद उसे उपचार के लिए एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां शनिवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।