इंदौर: बाणगंगा में हुई लूट की घटना के मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, डीसीपी ने पत्रकार वार्ता में दी जानकारी
Indore, Indore | Mar 2, 2024 बाणगंगा थाना क्षेत्र स्थित लंदन विला में 23 फरवरी को इंडियन ऑयल के मैनेजर के घर लूट की घटना सामने आई थी। लूट की घटना CCTV कैमरे में कैद हुई थी जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। इलेक्ट्रॉनिक एविडेंस के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की लोकेशन खंगाली और मुख्य आरोपी को पकड़ा।