इंदौर: द्वारकापुरी क्षेत्र की शराब दुकान पर बदमाशों ने शराब की अवैध मांग करते हुए किया विवाद, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
Indore, Indore | Mar 2, 2024 द्वारकापुरी क्षेत्र की शराब दुकान पर पहुंचे चार युवकों की शराब की अवैध मांग जब कर्मचारियों ने पूरी नहीं की, तो युवकों ने विवाद करना शुरू कर दिया। इसके साथ ही उन्होंने दुकान में पत्थर फेंककर तोड़फोड़ भी की। यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। पुलिस ने 4 आरोपियों पर मामला दर्ज कर उन्हें राउंडअप किया है।