फुलवारी: फुलवारी शरीफ पुलिस ने गोलंबर के पास शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया
फुलवारी शरीफ पुलिस ने फुलवारी शरीफ गोलंबर के पास शराब पी कर हंगामा करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस गश्त कर रही थी तभी वहां एक युवक को हंगामा करते देखा जब उससे पुछताछ किया तो उसके मुंह से शराब पीने की गंध आ रही थी। जिसके बाद उसे थाना लाकर ब्रेथ एनालाइजर से जांच किया तो उसके शराब पीने की पुष्टि हुई।