हसनपुर: हसनपुर में शांतिपूर्वक मनाया गया बकरीद का त्योहार, मुस्लिमों ने गले मिलकर दी बधाई, तय समय पर अदा की नमाज
ईद-उल-अजहा का त्योहार धार्मिक उत्साह और भाईचारे के माहौल में मनाया गया। शहर की प्रमुख ईदगाह सहित जनपद भर की अलग-अलग ईदगाहों और मस्जिदों में मुस्लिम समाज के लोगों ने सुबह ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की और मुल्क में अमन-चैन व खुशहाली की दुआ मांगी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। ईद को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट।