मंडला: नर्मदा परिक्रमा मार्ग करीकोन से मांसाहार की दुकानें हटाने की मांग, आम आदमी पार्टी ने जनसुनवाई में सौंपा आवेदन
Mandla, Mandla | Jun 16, 2026 आम आदमी पार्टी मंडला ने मंगलवार एक बजे नर्मदा परिक्रमा मार्ग पर संचालित मांसाहार की दुकानों को अन्य उपयुक्त स्थान पर स्थानांतरित किए जाने की मांग को लेकर जनसुनवाई में आवेदन प्रस्तुत किया। पार्टी पदाधिकारियों ने इसे नर्मदा परिक्रमावासियों और श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा विषय बताते हुए प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।