नावकोठी: नावकोठी के विभिन्न स्कूल में बाढ़ से बचाव एवं डूबते हुए व्यक्ति को निकालने का कराया गया मॉकड्रिल,स्कूली बच्चे हुए शामिल
नावकोठी प्रखंड के विभिन्न स्थानों पर बाढ़ से बचाव एवं कौशल विकास तथा मॉकड्रिल के कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर डूबते हुए व्यक्ति को बाहर निकलने के उपाय एवं उसका प्राथमिक उपचार करने का अभ्यास कराया गया। इस अवसर पर फोकल शिक्षक के द्वारा बाढ़ के दौरान क्या करें और क्या ना करें पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई।