नावकोठी: हसनपुर बागर पंचायत के वार्ड 8 में बरगद की टहनी गिरने से एक बच्ची की मौत,एक व्यक्ति जख्मी,परिजन शोकाकुल
हसनपुर बागर पंचायत के वार्ड आठ में बरगद की टहनी गिरने से एक बच्ची की मौत और एक व्यक्ति जख्मी हो गए। इस सिलसिले में ग्रामीणों ने बताया कि गर्मी के कारण लोग बरगद पेड़ के नीचे बैठे और कुछ बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान बरगद की टहनी मुकेश शर्मा की पुत्री 4 वर्षीय रानी कुमारी के सिर पर गिर पड़ा। उसके सिर से खून बहने लगा डाॅ के यहां ले जाने के क्रम में दम तोड़ दी।