झांसी: पाल कॉलोनी में एक कार ने बुजुर्ग को रौंद दिया, हुई मौत, घटना का सीसीटीवी आया सामने
Jhansi, Jhansi | Mar 22, 2025 झांसी में तेज रफ्तार कार ने एक बुजुर्ग को रौंद डाला। वो बेटे को दुकान से सामान दिलाकर पैदल घर लौट रहे थे। तभी बेकाबू कार ने पीछे से टक्कर मार दी। करीब 10 फीट ऊपर उछलकर बुजुर्ग सड़क किनारे जा गिरे। उनको मेडिकल कॉलेज में एडमिट करवाया गया। जहां इलाज के दौरान शनिवार को उनकी मौत हो गई। इस हादसे का एक लाइव सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। पुलिस ने कार बरामद करली है।