झांसी: झांसी रेलवे स्टेशन में ट्रेन के नीचे आया युवक, ट्रेन ने लगाया ब्रेक, जीआरपी जवान ने बचाई जान, वीडियो हुआ वायरल
Jhansi, Jhansi | Mar 22, 2025 झांसी रेलवे स्टेशन पर एक युवक ट्रेन के नीचे आ गया। गनीमत रही कि सुरक्षा व्यवस्था में तैनात जीआरपी जवान ने उसे देख लिया और ट्रेन के लोको पायलट को सूचना देकर ट्रेन आगे नहीं बढ़ने दी। इसके बाद युवक को ट्रेन और पटरी के बीच से निकाला गया। इस दौरान युवक दहशत में बदहवास हो गया।