झांसी: पंचवटी कॉलोनी से अंजनी माता मंदिर तक श्रीमद् भागवत कथा के लिए निकाली गई विशाल कलश यात्रा
Jhansi, Jhansi | Mar 22, 2025 झांसी के पंचवटी स्थित अंजनी माता मंदिर के पास पांडे कॉलोनी में दिव्य श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन होने जा रहा है, जिसके लिए एक विशाल कलश यात्रा निकाली गई। श्रीमद् भागवत कथा के मुख्य संयोजक व समाजवादी पार्टी के नेता सुनील कुशवाहा ने बताया कि यह दिव्य श्रीमद् भागवत कथा 22 मार्च से 29 मार्च तक इसका आयोजन होगा।