झांसी: जतारा में बाइक की टक्कर से झांसी के 2 भाइयों की हुई मौत, एक युवक हुआ घायल
Jhansi, Jhansi | Mar 22, 2025 झांसी के दो भाइयों की मध्य प्रदेश में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। वे बीमार दादी के लिए दवा लेने गए थे। लौटते वक्त सामने से आ रही दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी। चुन्नीलाल राजपूत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके बुआ के बेटे अर्जुन राजपूत ने झांसी मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में एक युवक घायल है।