जशपुर : दनगरी वॉटर फॉल घूमने आए 7 पर्यटक बाढ़ में फंसे, रेस्क्यू टीम ने सभी को सुरक्षित निकाला
भारी बारिश के बीच नदी में अचानक बढ़ा पानी, स्थानीय लोगों ने प्रशासन को दी सूचना; पर्यटकों के फंसे होने का वीडियो सामने आया
जशपुर। पंडरा पाठ चौकी क्षेत्र के ग्राम पंचायत दनगरी स्थित दनगरी वॉटर फॉल में घूमने पहुंचे 7 पर्यटक भारी बारिश के दौरान नदी में आई बाढ़ में फंस गए। इस दौरान पर्यटकों के फंसे होने का वीडियो भी सामने आया है, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना प्रशासन को दी।
सूचना मिलते ही प्रशासन की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और अभियान चलाकर बाढ़ में फंसे सभी 7 पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है।
भारी बारिश के दौरान नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से पर्यटकों के लिए स्थिति मुश्किल हो गई थी। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद प्रशासन की टीम द्वारा समय रहते की गई कार्रवाई से
Sanna, Jashpur | Aug 31, 2026