चूरू: जिला परिषद सभागार में साधारण सभा की बैठक, सांसद राहुल कस्वां और चूरू विधायक हरलाल सहारण रहे मौजूद
Churu, Churu | Nov 27, 2025 चूरू जिला परिषद सभागार में गुरुवार को जिला प्रमुख वंदना आर्य की अध्यक्षता में साधारण सभा की बैठक हुई, जिसमें सांसद राहुल कस्वां, चूरू विधायक हरलाल सहारण, रतनगढ़ विधायक पूसाराम गोदारा, जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा सहित जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में जिले की विभिन्न जन समस्याओं और विकास कार्यों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।