चूरू: बिकासी को पंचायत मुख्यालय बनाए जाने पर ग्रामीणों ने रामपुरा पट्टा झारिया में जताया आक्रोश
Churu, Churu | Nov 27, 2025 सरकार द्वारा नई ग्राम पंचायत के गठन में चूरू के गांव बिकासी को ग्राम पंचायत मुख्यालय बनाए जाने के फैसले पर रामपुरा पट्टा झारिया के ग्रामीणों ने कड़ा एतराज जताया है। यूथ कांग्रेस अध्यक्ष आसिफ खान के नेतृत्व में गांव रामपुरा पट्टा झरिया के ग्रामीणों ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट में नारेबाजी की और रामपुर पट्टा झरिया को पंचायत मुख्यालय बनाए जाने की मांग की।