चूरू: दूधवाखारा क्षेत्र की महिला हुई डिजिटल अरेस्ट का शिकार, पुलिस ने ₹72,928 का रिफंड करवाया
Churu, Churu | Nov 27, 2025 डिजिटल ठगी के बढ़ते मामलों के बीच चूरू जिले के दुधवाखारा क्षेत्र में एक महिला डिजिटल अरेस्ट का शिकार हो गई। गिरफ्तारी का भय दिखाकर सायबर ठगों ने उससे हजारों रुपये ऐंठ लिए, लेकिन पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने पीड़िता को राहत दिलाई है। दूधवाखारा पुलिस से गुरुवार सुबह 10 बजे मिली जानकारी के मुताबिक 3 सितंबर को महिला के मोबाइल पर व्हाट्सएप कॉल आया।