चूरू: चूरू में साधारण सभा की बैठक आयोजित, जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न मुद्दों पर उठाए सवाल
Churu, Churu | Nov 27, 2025 चूरू जिला मुख्यालय पर गुरुवार दोपहर 1 बजे जानकारी के अनुसार जिला परिषद साभागर में साधारण सभा की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रमुख वंदना आर्य ने की। बैठक में चूरू विधायक हरलाल सहारण, रतनगढ़ विधायक पुसाराम गोदारा, उप जिला प्रमुख महेंद्र न्यौल, चूरू प्रधान दीपचंद राहड़, तारानगर प्रधान संजय कस्वां सहित जिले के जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।