सन्ना: बगीचा नगर पंचायत के सीएमओ क्षितिज सिंह को कलेक्टर रोहित व्यास ने जारी किया कारण बताओ नोटिस
Sanna, Jashpur | Jun 19, 2026 बगीचा नगर पंचायत के सीएमओ क्षितिज सिंह को कलेक्टर रोहित व्यास ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। मामला नगर पंचायत क्षेत्र के मकानों में एसीपी सीट नंबर प्लेट लगाने और शुल्क वसूली की अनुमति से जुड़ा है, जो एक निजी व्यक्ति को दी गई थी। आरोप है कि अनुमति जारी करने से पहले सक्षम प्राधिकारी की स्वीकृति, परिषद का संकल्प और वैधानिक नियमों का पालन नहीं किया गया।