कोरबा: सरकारी रेस्ट हाउस में दारु पीने वालों का तबादला, एक अधिकारी कोरबा से मड़वा और दूसरा मड़वा से कोरबा भेजा गया
Korba, Korba | Apr 21, 2026 सीएसईबी के अति विशिष्ट गेस्ट हाउस में शराब खोरी करने वाले दो अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। एक अधिकारी कोरबा से मड़वा भेजा गया तो वहीं दूसरा मड़वा से कोरबा बुला लिया गया है.डीएसपीएम में पदस्थ मुख्य रासायनज्ञ गोवर्धन सिदार को कोरबा से जांजगीर जिले के मड़वा स्थित पावर प्लांट में स्थानांतरित कर दिया गया है.