डुमरांव: अप लाइन पर 17 मिनट खड़ी रही ट्रेन, डुमरांव पूर्वी रेल फाटक पर सिग्नल शिफ्टिंग न होने से यात्रियों की परेशानी बढ़ी
Dumraon, Buxar | Aug 3, 2026 डुमरांव रेलवे स्टेशन के पूर्वी रेल फाटक पर प्रतिदिन लगने वाला लंबा जाम नया भोजपुर सहित आसपास के लोगों के लिए गंभीर समस्या बन गया है। ट्रेनों के ठहराव के दौरान छोटा प्लेटफॉर्म होने से ट्रेन का अंतिम डिब्बा पूर्वी फाटक तक फैला रहता है, जिससे फाटक लंबे समय तक बंद रहता है और आवागमन बाधित हो जाता है।