आज थाना लोनी बॉर्डर पर एक सूचना प्राप्त हुई कि ज़ैद नामक लड़का जो मुस्तफ़ाबाद लोनी का रहने वाला है, वह कहीं जा रहा था जहाँ पर उसकी बाइक और एक कार में हल्की टक्कर हो गई थी। जिस पर उनकी कहासुनी हुई और कार में सवार लड़कों द्वारा उसकी पिटाई कर दी गई थी और जैद को उसके साथियों द्वारा अस्पताल ले जाया गया जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया है। उसके परिवार द्वारा तहरीर प्रदान की गई है जिस पर एफ़आईआर पंजीकृत की जा रही है। जो अभियुक्त हैं उनकी गिरफ़्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। अन्य वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।
बाइट- श्री सुरेन्द्र नाथ तिवारी, पुलिस उपायुक्त ग्रामीण
@Uppolice