इटावा: कोतवाली पुलिस ने अवैध तमंचे और कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर भेजा जेल
Etawah, Etawah | Apr 13, 2026 जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर घेराबंदी कर सोमवार को एक युवक को अवैध शस्त्र के साथ गिरफ्तार किया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक यशवन्त सिंह के नेतृत्व में उनि कासिफ हनीफ ने मोहम्मद समीर उर्फ रोहित ( 21) निवासी मकसूदपुरा को गिरफ्तार किया।