पातेपुर: हरलोचनपुर सुक्की गांव में 7 दिवसीय मां काली महायज्ञ का समापन, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
पातेपुर के हरलोचनपुर गांव में आयोजित 7 दिवसीय मां काली मिायज्ञ का पूर्णाहुति के साथ समापन हो गया। बुधवार की देर रात 8 बजे के करीब वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ की पूर्णाहुति हुई। इस दौरान काफी संख्या में भक्त श्रद्धालू मौजूद रहे। यज्ञ को लेकर आयोजित मेले में आसपास के गांव के काफी संख्या में लोग जुट रहे है। महिलाओं के सुरक्षा का भी प्रबंध किया गया है।