हथुआ: मीरगंज के राज मध्य विद्यालय का कैंपस होगा हरा-भरा, इको क्लब का गठन
मीरगंज शहर के राज मध्य विद्यालय का कैंपस अब हरा भरा दिखने लगेगा। इसके लिए विद्यालय में इको क्लब का गठन किया गया। जिसका मुख्य काम कैंपस को हरा भरा रखना, छात्रों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना रहेगा। क्लब के गठन के बाद विद्यालय प्रांगण में ऑक्सीजन मैन के नाम से प्रसिद्ध डॉ सत्य प्रकाश के नेतृत्व में शिक्षकों ने पौधा लगाकर क्लब के कार्यों की शुरुआत किया।