उचकागांव: मीरगंज में ब्रह्म बाबा की पुण्यतिथि विश्व शांति दिवस के रूप में मनाई गई
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के मीरगंज सेवा केंद्र पर प्रजापिता ब्रह्म बाबा के 56 वें अव्यक्त स्मृति दिवस को विश्व शांति दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर योग साधना का आयोजन किया गया। बाद में मूरली क्लास के बाद ब्रह्म भोजन कराया गया। इसके पूर्व कार्यक्रम का उदघाटन राजयोगिनी ब्रह्म कुमारी सुनीता, उपसभापति आदि ने दीप प्रज्वलित कर किया