हथुआ: हथुआ के डोमहाता गांव में दुकान से ₹45,000 का सामान चोरी, अज्ञात चोर फरार
हथुआ के डोमहाता गांव स्थित कब्रिस्तान के पास एक साईकिल दुकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोर लगभग 45 हज़ार रुपए का सामान चुराकर फरार हो गए। इस संबंध में पीड़ित दुकान संचालक अजीत प्रसाद ने बताया कि कि मै अपने पत्नी का इलाज कराने रात को दुकान बंद कर लेकर चला गया तथा इलाज करा कर अपने घर वापस आकर घर ही पर सो गया। सुबह मुझे पता चला कि मेरे दुकान का ताला टूटा हुआ है।