हथुआ: हथुआ के चैनपुर हाता में ज़मीनी विवाद को लेकर मारपीट, 4 पर प्राथमिकी दर्ज
हथुआ थाना के चैनपुर हाता गाँव में आपसी ज़मीनी विवाद को लेकर दो पटीदारों के बीच विवाद और मारपीट हो गया। जिसमें पीड़िता गीता देवी ने मारपीट व चोरी का आरोप लगाते हुए चार लोगो निक्की कुमारी, नंदनी कुमारी, ज्योति कुमारी और कोशिला देवी पर प्राथमिकी दर्ज कारवाई है। थानाध्यक्ष ने शुक्रबार की शाम 5:20 में बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जाँच कर रही है।