हथुआ: मीरगंज के हथुआ मोड़ से एक युवक की बाइक हुई चोरी, थाने में शिकायत दर्ज
मीरगंज स्थित हथुआ मोड़ के समीप से भोजनालय में खाना खाने के दौरान एक युवक का बाइक चोरी हो गया। मामले में हथुआ थाने के बड़ा कोइरौली गाँव निवासी पीड़ित विजय कुमार ने अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है। शनिवार की शाम 4:40 में पीड़ित ने बताया कि मीरगंज समान खरीदने गया था तभी भूख लगने के कारण एक भोजनालय में खाना खाने चला गया वापस आया तो बाइक गायब थी।